फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में दीपक और अक्षी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। ककरौली के गांव बेहड़ा सादात में स्वामी कल्याण देव एथलेटिक्स एकेडमी में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों से आए युवाओं ने प्रतिभाग किया। 400 मीटर में दीपक और बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में अक्षी पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी कल्याण देव पालीटेक्निक कॉलेज के डायरेक्टर ब्रजवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। संयोजक मुख्य एथलेटिक्स कोच पुनीत पाल के संयोजन में दौड़ प्रतियोगिता शुरू हुई। 1500 मीटर में मयंक पाल प्रथम, सोनू द्वितीय, आशीष तृतीय और 800 मीटर में अबू शर्मा प्रथम, वंश द्वितीय और संयम तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम , प्रशांत पाल द्वितीय, वंश पाल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें