फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के घरों में दिवाली जगमग करेंगे चरथावल के बने दीपक

विज्ञापन
24द्वठ्ठद्दष्द्ध01ड्ड एवं 01ड्ढ-ज्ञानामाजरा में देशी गाय के गोबर से तैयार लक्ष्मी-गणेश, जो गुजरात औ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल। चरथावल में देशी गाय के गोबर से तैयार लक्ष्मी-गणेश एवं दीपक गुजरात और मध्य प्रदेश के घरों में दिवाली रोशन करेंगे। हुनर और कौशल के दम पर समूह की महिलाएं पिछले पांच सालों से हस्त निर्मित उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भर बन गई है। पहली बार स्वदेशी उत्पादों की मांग बाहरी प्रांतों से आई है।
विज्ञापन

ब्लॉक के ज्ञानामाजरा गांव का दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह स्वरोजगार की दिशा में आए दिन कसौटी पर खरा उतर रहा है। समूह की महिलाओं के कौशल और अनूठी कला के दम पर हर पर्व पर कुछ नया करने का जुनून है। देशी गाय के गोबर से निर्मित उत्पाद कई प्रांतों में धूम मचा रहे हैं। समूह की अध्यक्ष सुमन देवी बताती है पहली बार गुजरात और मध्य प्रदेश से दो लाख दीपक की मांग आई है। लेकिन 80 हजार दीपक की ही आपूर्ति हो पाई है। अहमदाबाद और नागपुर में गाय के गोबर के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों का पूजन होगी। उनका मांग के अनुरूप आर्डर तैयार किया जा रहा है। इनके अलावा गोबर के चूरे में आधा चंदन चूरा और गुलाब के सूखे पत्ते, लोबान गुगल और डली का कपूर मिलाकर हर्बल तरीके से धूप बत्ती बनाई जा रही है। यह कीटनाशक है। इस साल इनकी बिक्री दुकानों और सरकारी स्टालों पर की जा रही है।
स्वदेशी उत्पादों की बढ़ी ऑनलाइन डिमांड
समूह के संयोजक पूर्व प्रधान डा. कंवरपाल बताते है वर्ष 2016 में गठित समूह की महिलाएं देशी गाय के गोबर से हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां, दीपक, नेम प्लेट, धूपबत्ती, गमले आदि तैयार करती है। निर्मित उत्पादों की डिमांड ऑनलाइन आने लगी है। सामान की आपूर्ति दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश एवं सहारनपुर मंडल के जिलों में की जा रही है। सचिव मंजू और कोषाध्यक्ष रश्मि वर्मा बताती है समूह से 11 महिलाएं जुड़कर आत्मर्निभर बनी है। हर वर्ष टर्न ओवर बढ़ रहा है।

24द्वठ्ठद्दष्द्ध01ड्ड एवं 01ड्ढ-ज्ञानामाजरा में देशी गाय के गोबर से तैयार लक्ष्मी-गणेश, जो गुजरात औ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

24द्वठ्ठद्दष्द्ध01-चरथावल के ज्ञानामाजरा में देशी गाय के गोबर से उत्पाद तैयार करतीं महिलाएं एवं य?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें