फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के लिए निष्ठा और अनुशासन जरूरी : बेनीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतरता की आवश्यकता होती है। हम भारतीय संस्कृति में जीवन यापन करने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकते हैं। सफलता के लिए निष्ठा भाव अनुशासित होकर कार्यकर्ता कार्य करें, तो जीत आपकी होगी।
विज्ञापन

शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आश्रम के विद्यार्थियों ने अतिथियों का शंख ध्वनि के बीच चंदन तिलक कर भारतीय संस्कृति परंपरा के अनुसार स्वागत किया।
शिविर के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं की छवि गुंडागर्दी की रही है, सपा सरकार में महिलाओं का शोषण आप सभी ने देखा है। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रहित के लिए कर्म करें। समय को महत्व दें, समय के साथ चलें, सद व्यवहार करें। विश्व समांतर है, जीवन में अध्ययन का बहुत बड़ा महत्व है। जिससे आपकी ज्ञान बढ़ेगा, ज्ञान विकास आपके जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। कार्यकर्ता संघर्ष करें आपकी क्षमता बढ़ेगी। तब जाकर व्यक्तित्व विकास होगा।
विज्ञापन

सफलता के लिए मेहनत के साथ साथ ज्ञान भी अर्जित करें। संचालन जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने की। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल , एमएलसी वंदना वर्मा, खतौली विधायक विक्रम सैनी, प्रमुख अनिल राठी, सदर प्रमुख अमित चौधरी, विनोद शर्मा चेयरमैन, धर्मेंद्र शर्मा, राम कुमार शर्मा, रविंद्र चौधरी, परविंदर भड़ाना चेयरमैन, प्रदीप नरवाल, संतराम बंजारा, डॉ. वीरपाल शेरावत, सुख दर्शन बेदी मौजूद रहे।
तीन दिन चलेगा प्रशिक्षण शिविर
मीडिया प्रभारी अंकित मित्तल ने बताया की 207 जिला पदाधिकारी और क्षेत्र पदाधिकारी तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर में भाग लेंगे। विभिन्न जिलों से आए विधायक और सांसद अपने अनुभव से अवगत कराते हुए भाजपा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आह्वान करेंगे।

मुजफ्फरनगर : शुकतीर्थ के दंडी आश्रम में तीन दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का दीप प्रज्ज्वलित ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

सुख तीर्थ के दंडी आश्रम में तीन दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद भाजपाई।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें