फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन से आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान, खतौली विधायक के साथ खड़े हुए किसान और ग्रामीण 

Thu, 03 Aug 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाजपा के कार्यक्रम में भिड़ते कार्यकर्ता और उद्यमी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव घासीपुरा में हुई पंचायत में वक्ताओं ने केमिकल फैक्ट्री प्रकरण में ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की घोर निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के किसान और ग्रामीण भाजपा विधायक विक्रम सैनी के साथ हैं। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रामीणों से मुकदमा वापस नहीं लेने और और प्रदूषण करने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई होगी। पांच अगस्त को कचहरी में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन


गांव घासीपुरा में बुधवार को पंचायतघर में ग्रामीणों की एक पंचायत हुई। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने जानबूझ कर फैक्ट्री मालिक से समझौता कराने का दबाव बनाने के लिए क्रॉस केस दर्ज किया है। मृतक किसान रघुबीर सैनी के बेटे मिंटू के विरुद्ध भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हम सभी इसकी घोर निंदा करते हैं। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मृतक रघुबीर के परिजनों को मुआवजा दिलाने,  दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लेने और प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को बंद कराने की मांग को लेकर पांच अगस्त को कचहरी में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके लिए प्रशासन से आरपार लड़ाई लड़ी जाएगी। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि वह विधायक विक्रम सैनी के साथ हैं। पंचायत में जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, हरेंद्र शर्मा, प्रधान पुत्र अजयवीर, अशोक राठी, नंदकिशोर पांचाल, इंद्र भगतजी, मुकेश, गोविंदा, जोविंद्र, रामगोपाल, बलराम सैनी, राजेंद्र सिंह धनकर, मंगत सैनी, सतेंद्र सैनी, सुभाष, प्रमोद कुमार, मिंटू आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


विधायक विक्रम सैनी के पक्ष में उतरी भाकियू   
भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांव घासीपुरा की घटना में भाजपा विधायक विक्रम सैनी का विरोध करने पर असंतोष जताया। ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम ने कहा कि पहली बार क्षेत्रीय विधायक ने क्षेत्र की जल प्रदूषण की समस्या को उठाया है, लेकिन यह बात कुछ विरोधियों को हजम नहीं हो रही है। 

ब्लाक अध्यक्ष के आवास पर आयोजित भाकियू बैठक में सोम ने कहा कि जिस प्रकार क्षेत्रीय विधायक का विरोध किया जा रहा है, वह निंदनीय है। बताया कि केमिकल फैक्ट्रियों से निकलने वाला प्रदूषित जल और कचरा काली नदी में डाला जा रहा है। जिसके कारण काली नदी पर स्थित गांवों के ग्रामीण गंभीर बीमारियों की चपेट में हैं। जल प्रदूषण की बड़ी विकट समस्या है। कई बार इस मुद्दे पर अधिकारियों से वार्ता भी हुई, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। 

अब जब किसी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ने जनता की इस ज्वलंत समस्या को उठाया है, तो कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाकियू का प्रत्येक कार्यकर्ता विधायक विक्रम सैनी के साथ खड़ा है। अध्यक्षता किरणपाल सिंह ने और संचालन मास्टर कप्तान सिंह ने किया। बैठक में भंवर सिंह, रविंद्र सोम, रविकांत सोम, राजबहादुर सिंह, सतेंद्र सोम, बब्लू सोम, रामबीर सिंह, यशवीर सिंह, डॉ. प्रमोद सोम, विनोद सोम, देवेंद्र सिंह, राजकुमार, कलवा भगत जी, कृष्णपाल, नरेंद्र सिंह, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें