फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना मुफ़्ती शौकत गोरखपुरी का ह्रदय गति रुकने से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। जामिया-तुल-कुदसियात देवबंद के शेख-उल-हदीस और प्रसिद्ध आलिम ए दीन मौलाना मुफ्ती मोहम्मद शौकत गोरखपुरी कासमी (70) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इससे शिक्षा जगत में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

मुफ्ती शौकत गोरखपुरी रविवार को मुजफरनगर के गांव टनढेरा के एक मदरसे के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां मौलाना को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें मुजफ्फरनगर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनका इंतकाल हो चुका था। नगर के गण्यमान्य लोगों एवं उलेमा ने उनके आवास मोहल्ला अब्दुल हक (टपरी) पहुंचकर दुख जताया। मदरसा जामिया तुल कुदसियात के मोहतमिम कारी मोहम्मद आमिर उस्मानी ने बताया कि मुफ्ती शौकत कासमी पिछले 17 सालों से मदरसे में शेख उल हदीस के पद पर सेवाएं दे रहे थे। उनके इंतकाल पर मौलाना नसीम शाह कैसर, मौलाना इस्लाम कासमी, मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, मुफ्ती शरीफ खान, मौलाना रहमान कासमी, कारी अब्दुल रशीद आदि ने दुख का इजहार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें