फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को मिले होम डिलीवरी की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों को मिले होम डिलीवरी की छूट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के विक्रेताओं के पास बड़ा स्टॉक है। लॉकडाउन के चलते इन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। विक्रेता दुकानों को खोलने एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की होम डिलीवरी की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी के बजाय स्थानीय व्यापारियों से ही होम डिलीवरी कराई जाए।
विज्ञापन

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की ऑनलाइन खरीदारी के लिए आदेश जारी किए थे, लेकिन बाद में इन्हें वापस ले लिया। अलका ऑटो एसोसिएट्स के संचालक अनुराग संगल का कहना है कि गर्मियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का स्टॉक विक्रेता दिसंबर माह में ही कर लेते हैं। अप्रैल और मई माह में कूलर, एसी, फ्रिज आदि की बिक्री होती है। इस बार लॉकडाउन के कारण यह सीजन बीत रहा है। जितेंद्र ट्रेडर्स के अचिन गोयल का कहना है कि जिस तरह सरकार ऑनलाइन खरीदारी को अनुमति दे रही थी, इसी तरह स्थानीय दुकानदारों को होम डिलीवरी की अनुमति दी जानी चाहिए। सेखरी इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक राजन गर्ग का कहना है कि बड़े विक्रेताओं के पास करोड़ों का स्टॉक है। यदि उन्हें बिक्री की अनुमति नहीं दी गई तो भारी नुकसान होगा। अप्रैल में आधे से ज्यादा बीत चुका है। कुछ ही दिन सीजन के बचे हैं। पीके सेल्स के मनोज सिंघल कहते हैं कि यदि इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों को बिक्री की अनुमति नहीं मिली तो भारी नुकसान होगा। बहुत से विक्रेता तो अगले साल तक संभल भी नहीं पाएंगे। इस कारोबार को ठप होने से बचाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स की होम डिलीवरी की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें