शाखा लगाकर कोरोना से मुक्ति के लिए की प्रार्थना
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर स्वयं सेवकों ने रविवार शाम साढ़े पांच बजे घरों पर रहकर ही परिवार के साथ शाखा लगाकर कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।
केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के अध्यक्ष विजय वर्मा, जोगेंद्र गोयल एडवोकेट आदि ने शाखा लगाकर प्रार्थना की। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ शाखा लगाकर प्रार्थना की। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग अपने घरों में रहें। लॉकडाउन के नियमों का पालन करने से ही कोरोना को दूर भगाया जा सकता है।
चरथावल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों ने परिवार के साथ घरों पर विश्व को कोरोना जैसी महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। पूरे प्रखंड चरथावल में विश्व हिंदू परिषद के स्वयं सेवकों ने प्रार्थना की। चरथावल प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार गर्ग ने कहा कि हम सबको संयम से अपने घरों में रहना है। समाज के जो लोग असहाय हैं, उनकी आगे आकर मदद करें। अमित कंसल, मयंक शर्मा, किरपाल सिंह, आयुष राणा, हरेंद्र चौकड़ा आदि स्वयंसेवकों ने अपने-अपने घरों पर प्रार्थना की।
खतौली में अपने आवास पर वंदना करते स्वयं सेवक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अपने आवास पर शाखा लगाकर वंदना करते विधायक उमेश मलिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR