फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन का कार्य देख रहे सुपरवाइजर और उनके ड्राइवर पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरवाइजर और चालक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नवनिर्मित रेलवे लाइन का निरीक्षण करने जा रहे सुपरवाइजर और उनकी कार के ड्राइवर को दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने लाठी-डंडो से मारपीट कर घायल कर दिय। जिसमें दोनों घायल हो गए। नाजुक हालत के चलते सीएचसी से सुपरवाइजर को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। साइट मैनेजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

देवबंद क्षेत्र में डीएफसीसी द्वारा बनाई जा रही रेलवे लाइन का निर्माण सिस्ट्रा कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कंपनी ने कानपुर निवासी आशीष वर्मा को निर्माण कार्य का सुपरवाइजर बनाया हुआ है। आशीष फिलहाल नगर की शिक्षक नगर कॉलोनी में रह रहे हैं। साइट मैनेजर ओम सिंह ने बताया कि आशीष निर्माण कार्य का जायजा लेने ड्राइवर रामकुमार के साथ बोलेरो कार से जा रहे थे। जब उनकी कार जड़ौदा जट्ट अंडरपास के समीप पहुंची तो दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने कार को रुकवा लिया और चालक रामकुमार को नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया। दो लोगों ने आशीष वर्मा को भी कार से नीचे खींच लिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से नाजुक हालत के चलते आशीष को मेरठ रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि साइट मैनेजर ओम सिंह की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें