फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी रजबहे में बहता मिला सड़ा गला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लुहारी रजबहे में मिला युवक का शव
विज्ञापन

चरथावल। लुहारी से दधेडू की तरफ बहने वाले रजबहे में एक युवक (40) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि रविवार रात में लुहारी रजबहे में बहकर आ रहे शव की सूचना गांव के चौकीदार सुभाष द्वारा मिली। दधेडू चौकी प्रभारी ने दधेडू के पास शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव पूरी तरह सड़ा गली हालत में मिला है। शरीर पर कोई चोट का निशान प्रतीत नहीं हो रहा था। पुलिस को गंग नहर में डूबकर उसकी मौत होने की आशंका है। एचएसओ की तरफ से जिले के तमाम थानों में शव की शनाख्त के लिए मृतक के फोटो सहित सूचना भिजवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने के आरोप में दबोचा
चरथावल। पुलिस ने कसौली गांव के युवक को तमंचे समेत गिरफ्तार कर चालान किया है। तमंचा लेकर सोशल मीडिया पर युवक का प्रदर्शन करते हुए फोटो वायरल हो गया था। यह कृत्य उसे भारी पड़ा। पुलिस ने तलाश करने के बाद सोमवार तड़के कसौली गांव से उसे दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी कसौली निवासी प्रदीप है, जो गांव के नेहरू हाईस्कूल के सामने से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा कारतूस बरामद हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें