मोरना। गांव मजलिसपुर तोफीर व महाराजनगर के पास सड़क किनारे भरे बरसात के पानी में अज्ञात लोगों ने मृत पशुओं को फेंक दिया, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई। सूर्य देव पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। सीओ भोपा को तहरीर दी गई है।
गांव मजलिसपुर तोफीर व महाराजनगर के ग्रामीण शिव कुमार, गजेंद्र सिंह, सोरन सिंह, दीपचंद, डॉ. देवेंद्र सैनी, सतपाल सिंह, इंद्रपाल तोमर, डॉ हरेंद्र, नाहर सिंह, चमन, मुकेश ने बताया कि भोकरहेड़ी-दल्लावाला मुख्य मार्ग पर मृत पशु डाले जाने से दुर्गंध फैल रही है। सूर्य देव पब्लिक स्कूल महाराजनगर, कन्या जूनियर हाई स्कूल महाराजनगर तथा जय हिंद पब्लिक स्कूल सिताबपुरी के बच्चे इस मार्ग से होकर पैदल ही स्कूल आते-जाते हैं। बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए मृत पशुओं को हटवाने की मांग प्रशासन से की है।