फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जाम लगाने पर 132 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। थाना पुलिस ने कस्बे में जाम लगाकर धरना प्रदर्शन करने के मामले में 32 लोगों को नामजद करते हुए 100 अज्ञात लोगों को विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़िता के परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार को थाने पर धरना प्रदर्शन किया था । इसी दौरान उत्तेजित ग्रामीण दोपहर के समय कस्बा पुलिस चौकी पर पहुंचे, जहां उन्होंने जाम लगाने के साथ पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया था । इसी दौरान पीड़िता के ताऊ ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास भी किया था, जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया था ।

स्थानीय पुलिस के अलावा सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने पीड़िता के परिजनों व ग्रामीणों को आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था, किंतु पीड़िता के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों की एक न सुनी। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवा दिया था। थाना पुलिस ने बताया कि आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति व जाम लगने वाले लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। सात आरोपियों गोपाल, दीपक, यश, शुभम, प्रमोद, मोंटी, गौरव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उधर पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना में मुख्य आरोपी की मदद करने व धमकी देने वाले दूसरे आरोपी यतेन्द्र को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


कस्बे के पूर्व चैयरमेन प्रमेश सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मुलाकात कर निर्दोष लोगों के विरुद्ध कार्यवाही न करने की मांग की ।
एसएसपी ने ग्रामीणों से जाम लगाने पर कड़ी आपत्ति जताई ।
एसएसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि किसी निर्दोष के विरुद्ध कार्यवाही नही की जाएगी । पूर्व चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने एसएसपी से पुलिस के दर्ज मुकदमे को भी वापस लेने की मांग की ।
एसएसपी से मिलने वालों में गांव पलड़ी के प्रधान मोनू सैनी, गांव कमालपुर के पूर्व प्रधान शीशपाल सैनी , चन्द्रपाल सैनी , धनकुमार सैनी , राजपाल सैनी , राजेश सैनी , कामेश सैनी , चरण सिंह सैनी आदि शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें