फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्केटिंग प्रतियोगिता में डेविक, सम्यक रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। न्यू सेंट मैरी ग्लोबल स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूवर्क प्रतिभाग किया। स्केटिंग प्रतियोगिता में डेविक, सम्यक विजेता रहे।
विज्ञापन

विद्यालय में निशानेबाजी, कराटे, नृत्य, आर्ट एवं क्राफ्ट, स्केटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पीटीआई अंजलि ठाकुर, शेखर ने प्रतियोगिताएं कराईं। इसमें कक्षा एक से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को योगाभ्यास के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कक्षा पांच से लेकर कक्षा-9 तक की छात्राओं ने कला शिल्प प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें तानिया, प्रेरणा, मानवी, दिव्यांशी विजेता रही। कक्षा-5 से कक्षा-9 तक के छात्राें के बीच हुई स्केटिंग प्रतियोगिता में डेविक, सम्यक विजेता रहे। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को विद्यालय चेयरमैन सागर सोम, प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा, उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें