फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। विवाहिता ने बाइक व एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने के साथ ही ससुर पर पिस्तौल से आतंकित कर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी विवाहिता ने अदालत में दिए साक्ष्यों में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2018 कैराना के एक गांव निवासी नौशाद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली कम दहेज के ताने देकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। अब उससे बाइक एवं एक लाख रुपये नगद लाने का दबाव बनाया जा रहा था। पीड़िता के मुताबिक मांग पूरी न होने पर ससुर ने पिस्तौल के बल पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं विगत 16 नवंबर को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। कोतवाल प्रभाकर केंतुरा ने बताया अदालत के आदेश पर पति और ससुर समेत छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें