मंसूरपुर में गिरफ्तार लोहा चोरों के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते सीओ जानसठ।
- फोटो : KHATAULI
लोहा चोरी के नौ आरोपी गिरफ्तार
मंसूरपुर। खतौली क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सेतु निगम के निर्माणाधीन पुल से लाखों की कीमत की शटरिंग प्लेट चोरी करके भाग रहे नौ लोगों को मंसूरपुर पुलिस ने चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया।
सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि बुधवार सुबह मंसूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार गौतम पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी समय क्षेत्र के गांव अभीपुरा के जंगल में पुलिस ने एक बुलेरो कार को संदिग्ध जानकर रोक लिया। गाड़ी से पुलिस ने लोहे की 32 शटरिंग प्लेट बरामद की। सीओ ने बताया कि बरामद हुई प्लेटों कीमत लाखों रुपये है। मौके से गाड़ी में सवार 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिन्होंने अपने नाम सचिन व सोनू निवासी गांव गोयला थाना शाहपुर, अंकित, सोनू, शेखर व अजय निवासी गांव इंचौड़ा थाना रतनपुरी और मेहताब व जाहिद निवासी गांव जड़ौदा थाना मंसूरपुर बताए।
उन्होंने बताया कि खतौली क्षेत्र के गांव भैंसी में रेलवे लाइन पर उत्तर प्रदेश सेतु निगम के निर्माणाधीन पुल से वह उपरोक्त लोहे की शटरिंग प्लेट चोरी कर ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गांव जड़ौदा निवासी अहसान के कहने पर ही वह चोरी करते हैं तथा चोरी का लोहा अहसान के गोदाम में ही उतारने जा रहे थे। उनके खिलाफ खतौली कोतवाली में चोरी की बाबत रिपोर्ट दर्ज है। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।