फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में दतियाना ने कूकड़ा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रत्ना देवी मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में दतियाना ने कूकड़ा की टीम को हराया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी आलोक स्वरूप, कार्यक्रम अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंघल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। न्यू बाल कल्याण समिति के कोऑर्डिनेटर भूदेव सिंह द्वारा मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया गया। यह टूर्नामेंट मैग्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बेगराजपुर, मुजफ्फरनगर के निदेशक दिनेश कुमार गर्ग की ओर से अपनी माता की स्मृति में जनपद स्तर पर प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट में 28 टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं, जिसमें प्रथम टीम को 11 हजार रुपये शील्ड एवं मेडल दिया जाएगा। आचार्या नेहा शर्मा एवं रीता मावी द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया गया।
प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग ने अतिथियों का आभार जताया। मौके पर रामफल सिंह, चरणपाल सिंह तोमर, ललित महेश्वरी, अतुल सैनी, डॉ. कमल कुमार जैन, युद्धवीर सिंह, अरविंद कुमार मित्तल, डॉ. शोभित शर्मा, महेश कुमार, कंवरपाल, सुधीर कुमार, रवि पंकाश, आशीष शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें