फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से 36.88 लाख की ठगी

Wed, 29 May 2024 01:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

पश्चिमी यूपी में साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को मुजफ्फरनगर के मेडिकल काॅलेज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से  36 लाख रुपये से भी ज्यादा की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर में बेगराजपुर क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से 36 लाख 88 हजार 267 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने ईडी व पुलिस का डर दिखाकर ठगी की है।

विज्ञापन


अहमदाबाद के आनंद मिलन टावर शाही बाग निवासी डाॅ. कीर्तिगिरी जी गोस्वामी के यह ठगी हुई है। एक मार्च को ईडी का अधिकारी बताकर साइबर ठग ने फोन किया। दो मार्च को लखनऊ के आम बाग पुलिस स्टेशन से सुनील मिश्रा ने फोन किया।

यह भी पढ़ें: पुण्यतिथि आज: याद किए गए भारत रत्न चाैधरी चरणसिंह, मुजफ्फरनगर में रालोद कार्यालय पर किया गया हवन
विज्ञापन

 

विज्ञापन

तीसरी काॅल लखनऊ के डीसीपी एसवी सिरोडकर ने की। उन्हें उनके लखनऊ बैंक खाते से अनाधिकृत लेनदेन होना बताया गया। उनके पास व्हाटस एप पर ईडी की स्टांप लगे वारंट भी भेजे गए।

साइबर ठगों ने अपने खाते में कुछ रुपये की ट्रांजेक्शन करने कहा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने डर कर 36 लाख 88 हजार 267 रुपये साइबर ठगों के बताए तीन खातों में एक मार्च से बाइस मार्च तक जमा कराई गई। पीड़ित की तहरीर पर मंसूरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें