भोपा रोड स्थित मॉल में नदारद दिखे ग्राहक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
ग्राहकों के इंतजार में मॉल एवं सैलून
मुजफ्फरनगर। प्रशासन के आदेश के बाद 10 जून से शॉपिंग मॉल एवं सैलून खुल तो गए, लेकिन ग्राहक अभी इनसे दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि दोनों संचालक कोरोना से बचाव के तरीके अपना रहे हैं, लेकिन लोग कोरोना के डर से उधर का रुख नहीं कर रहे।
जिला प्रशासन ने आठ जून को शॉपिंग मॉल्स खोलने की अनुमति जारी कर दी थी। इसके बाद सैनिटाइजेशन के बाद 10 जून को मॉल एवं सैलून खोले गए। भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा के दुकानदार इमरान ने बताया कि इक्का-दुक्का लोग ही खरीदारी के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुकानदार कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन कर रहे हैं। कैश के साथ ही डिजिटल पेंमेंट भी लिया जा रहा है। उधर, सैलून पर भी इक्का-दुक्का ग्राहक ही पहुंचते हैं। कई सैलून संचालकों के लिए दुकान का किराया देना मुश्किल हो गया है।