फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक दंपती ने चुराए जेवर, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में एक सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा दंपती जेवर चोरी कर ले गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सराफ ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

भोकरहेड़ी के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी प्रवेंद्र की कस्बे में बालाजी ज्वेलर्स के नाम से सराफ की दुकान है। मंगलवार को दुकान पर प्रवेंद्र का भाई सुशील बैठा था। इसी दौरान एक दंपती पहुंचा। महिला ने लोंग दिखाने को कहा। बाद में कुंडल और सोने का टिक्का दिखाने को कहा। महिला ने एक लोंग, एक जोड़ी कुंडल, टिक्का चोरी कर लिया। बाद में मंहगा जेवर देने कहकर यह दंपती चला गया। दुकान पर बैठे सुशील को जेवर चोरी होने का पता नहीं चला सका। शाम के समय प्रवेंद्र दुकान पर पहुंचे। उन्होंनेे जेवर कम देखकर भाई से किसी ग्राहक के आने के बारे में पूछा तो सुशील ने पूरी जानकारी दी।
दंपती दुकान से एक लोंग, एक जोड़ी कुंडल व सोने का एक टिक्का चुुरा ले गया था। प्रवेंद्र ने दुकान पर लगे सीसीटीवी देखा तो महिला की करतूत सामने आ गई। प्रवेंद्र ने सीसीटीवी वीडियो के साथ तहरीर भोपा थाना पुलिस को दी है। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से कस्बे के दुकानदारों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें