छपार। किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर धरना दिया।
क्षेत्र के गांव से किशोरी का अपहरण कर लिया गया था। परिजनों ने युवक अजय पाल निवासी गांव बरवाला थाना शाहपुर और उसके दो मामा बबलू, पप्पू के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती नाटकीय ढंग से एक सप्ताह बाद थाने पहुंच गई थी।
पुलिस ने उसके कोर्ट में बयान कराकर युवती परिजनों को सौंप दी, लेकिन आरोपियों के कोई कार्रवाई न होने पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अजय गौतम के नेतृत्व में ग्रामीण, परिजन थाने पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए। थाना प्रभारी निरीक्षक का घेराव किया। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। युवती ने भी पुलिस पर आरोप लगाया कि उसकी डाक्टरी नही कराई और बयान होने से पूर्व धमकाया भी गया। प्रभारी निरीक्षक ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर सुरेश जाटव, आरती देवी, धर्मवती, राहुल लाखा, चेतन कुमार, अफजाल, वकार, अमन, जोनी, अर्जुन, लोकेश, लतेश, सुनीता, छोटी आदि मौजूद रहे।