फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विदाई समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ कामर्स में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बीकॉम और एमकॉम द्वितीय सत्र के छात्र-छात्राओं ने अंतिम सत्र के विद्यार्थियों को विदाई दी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
समारोह में एमकॉम चतुर्थ सत्र मिस्टर फेयरवेल केशव भारद्वाज और मिस फेयरवेल अवनी को बनाया गया। मिस्टर चार्मिंग सादिक और मिस चार्मिंग मेघा रहीं। बीकॉम के अन्तिम सत्र के अनंत मित्तल को मिस्टर फेयरवेल और भव्या जैन को मिस फेयरवेल का खिताब मिला। मिस्टर चार्मिंग संयुक्त रूप से रोहन गोयल, लोकेश और मिस चार्मिंग नैना व अक्षरा को घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉक्टर सचिन गोयल ने बताया कि विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इनमें आकांक्षा त्यागी, अलीना, अमन गोयल, अनम त्यागी, अनंत मित्तल, अवंतिका, ईशा भारद्वाज, खुशी सिंघल, कोमल, लोकेश ने प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल में रोहित कुमार, संकेत जैन, कृष्ण कुमार रहे। मंच संचालन मानसी अरोड़ा, अक्षरा पुंडीर व अल्फिया ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें