फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हू मजदूरों के गायब होने से मचा हडकंप,परिजनों ने जताई अनहोनी का आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। कस्बे स्थित गन्ना कोल्हू में काम करने वाले दो मजदूर उस समय गायब हो गए, जब अपने साथ में मजदूरी कार्य कराने के लिए पड़ोस के गांव में अन्य मजदूरों की तलाश करने के लिए गए थे। दोनों कोल्हू मजदूर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने से हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मोरना निवासी इजराना ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह उसका पति भोपा स्थित दो गन्ना कोल्हू में मजदूरी कार्य करता हैं। रविवार को उसका पति बेताब व भाई सलीम रेहड़ा में सवार होकर कस्बे में ही उसे तथा बच्चे दाऊद को दवाई दिलवाने डॉक्टर के यहां गये थे। उसके पति बेताब व भाई सलीम ने उसे डॉक्टर के यहां छोड़ दिया और दोनों रेहड़ा पर सवार होकर यह कहकर चले गए कि वह निकटवर्ती गांव मलपुरा-पटौली निवासी अपनी बहन पाकीजा के यहां से सहयोगी मजदूरों को तलाश करने जा रहे हैं।
महिला ने बताया कि अभी तक वह वापस नहीं लौटे हैं और उनका रेहडा कस्बे के निकट मलपुरा-पटोली मार्ग पर लावारिस खड़ा मिला है। दोनों संदिग्ध हालत में गायब हो गए है। महिला ने बताया कि उन्होंने संभावित स्थानों पर उनको तलाश भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया और मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। महिला ने दोनों के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। दोनों मजदूरों के गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है। महिला के साथ मौके पर पहुंची उसकी ननद ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उनके रिश्तेदारों ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया था। कुछ लोग उन्हें तथा उसके निकटवर्ती लोगों को झूठे मामलों में फंसाने का षड्यंत्र रचते रहते हैं। पुलिस का कहना है कि महिला इजराना की तहरीर लेकर दोनों मजदूरों को तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें