फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पूर्व सैनिक जेल भेजा, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में जानकीदास मंदिर के पास गोली चलाने वाले पूर्व सैनिक संतपाल को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इसके अलावा पुलिस ने पूर्व सैनिक के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी तैयार कर ली है, जो जल्द ही डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मोहल्ले में जानकीदास मंदिर के पास रहने वाली निगम शर्मा ने मंगलवार को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी अवन्या शर्मा मंगलवार दोपहर स्कूल से आने के बाद घर के बाहर खड़ी थी। तभी पड़ोसी पूर्व सैनिक संतपाल ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली चला दी। हाथ में छर्रे लगने से उसकी बेटी अवन्या घायल हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पूर्व सैनिक को उसके मकान से गिरफ्तार कर दोनाली बंदूक, 14 कारतूस और खोखा बरामद किया। इसमें एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, जल्द ही डीएम को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें