दोघट। कान्हड़ गांव निवासी सोमपाल ने मंगलवार रात अपने बेटे आशीष पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि बीच बचाव कराने पर उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
इसकी सूचना पर आए पुलिसकर्मियों को देखते ही हमलावर बेटा आशीष वहां से भाग गया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने पीछा कर गांव के बाहर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंंचा और कारतूस भी बरामद किए गए। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि आशीष के पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया। आरोपी बेटे आशीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।