फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र पर खाद लेने को किसानों की भीड़ उमड़ी

विज्ञापन
जानसठ में इफको किसान सेवा केंद्र पर खाद लेने को लगी किसानों की भीड़। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
केंद्र पर खाद लेने को किसानों की भीड़ उमड़ी
विज्ञापन

जानसठ। खाद के लिए सुबह से ही खाद बीज की दुकान पर खरीदारी करने के लिए किसानों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। अधिक भीड़ होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे में यूरिया डीएपी खाद खरीदने को लेकर इफको किसान सेवा केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। गर्मी में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गन्ने की फसल व अन्य फसलों में यूरिया डालने को लेकर किसान बड़े पैमाने पर खाद की खरीदारी कर रहे हैं। खरीदारी को लेकर सुबह से ही किसानों के ट्रैक्टरों एवं अन्य वाहनों की लंबी-लंबी कतारें सड़क के दोनों और लग रही हैं। गन्ने की फसल सहित अन्य खड़ी फसलों में यूरिया एवं डीएपी खाद डालने का भी समय चल रहा है। वहीं दूसरी ओर देहात क्षेत्र में किसान बरसात के लिए भी खाद को खरीद कर अपने अपने घरों में रख लेते हैं और बाद में जैसे-जैसे फसल को आवश्यकता होती है। उसी हिसाब से फसल को खाद देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें