फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रोहाना। गांव बहेड़ी के पूर्व प्रधान के भतीजे ने मानसिक तनाव के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव बाननगर रेलवे फाटक के पास मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में बाननगर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार तड़के एक युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शनाख्त कराई। शव की पहचान गांव जटनंगला निवासी हरीमोहन (30) के रूप में हुई। एसआई सचिन त्यागी ने बताया कि हरीमोहन गांव बहेड़ी के पूर्व प्रधान राजबीर का भतीजा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हरीमोहन कई महीने से मानसिक तनाव में था। वह बृहस्पतिवार शाम को घर से निकला था। रात में उसने बाननगर रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें