पुरकाजी में बैंकों पर लगी भीड़
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। सरकार द्वारा मिली राहत राशि को निकालने के लिए सोमवार को कस्बे के बैंकों व सेवा केंद्र पर ग्राहकों की भीड़ रही। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया।
सोमवार सुबह बैंक खुलने से दो घंटे पहले ही बैंकों पर ग्राहकों का आना शुरू हो गया। बैंक खुलने के समय तक सैकड़ों लोगों जमा हो गए। जो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कर एक दूसरे के निकट खड़े हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस बैंकों व सेवा केंद्र पर पहुंची और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया। पुलिस को भीड़ को समझाने में मशक्कत करनी पड़ी।