फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कंपनी में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। क्यूएफएक्स कंपनी में निवेश के नाम पर क्षेत्र के लोगों से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता इकबाल ने आरोप लगाया कि कंपनी ने करीब एक साल से भुगतान नहीं किया। निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई। पिछले दिनों कंपनी में निवेश के प्रकरणों को लेकर ईडी की टीम ने जांच की थी। अब ताजा मामला खतौली का सामने आया है।
विज्ञापन

इस्लामाबाद भूड़ निवासी इकबाल ने डीजीपी को भेजे पत्र में कहा कि मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया गया था। अपने मकान पर लोन लेकर और अपने परिचित व रिश्तेदारों की की भी रकम लगवा दी और सभी के बैंक खाते में प्रोफिट इन्कम भी आनी शुरू हो गई थी। लेकिन फरवरी 2025 के पश्चात से किसी के भी पास कोई इन्कम प्राप्त नहीं हुई। संचालकों से मिलने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें