फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा ने जमींदोज की गेहूं और सरसों की फसल

विज्ञापन
भोपा में बारिश के बाद जमीन पर गिरी गेहूं की फसल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बेमौसम बारिश और तेज हवा से गेहूं और सरसों की फसल गिर गई है। खेतों में पानी भर जाने से कई जगह गन्ने की फसल भी हवा के झोंक नहीं झेल पाई। रात भर हुई बारिश के बाद दिन में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे जहां ठंड में इजाफा हो गया है वहीं फसल गिरने से उत्पादकता पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात अच्छी बारिश से खेतों में जलभराव हो गया। बारिश के साथ तेज हवा ने फसलों को भारी क्षति पहुंचाई है। शुक्रवार को दिन में तेज हवा चलने से गेहूं और सरसों की फसल गिर गई है। गेहूं की अगेती फसल इन दिनों पकने की ओर है जबकि सरसों भी पकाऊ स्थिति में है। ऐसे में फसल गिरने से उत्पादकता कम हो जाएगी। कहीं-कहीं तो गन्ने की फसल भी गिर गई है। मौसम के मिजाज को लेकर किसान चिंता में हैं। यदि बारिश और आंधी इसी तरह जारी रही तो फसलों को और ज्यादा नुकसान हो सकता है।
छपार। क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसल गिर गई। क्षेत्र के भेसरहेडी, बसेड़ा, खुड्डा, महरायपुर, छपार, बरला में भी गेहूं की फसल तेज हवा व बारिश से गिर गई है। शुक्रवार शाम को बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन

--------
आंधी-बारिश से ठंड में हुआ इजाफा
बारिश के साथ ही आंधी चलने से ठंड में भी इजाफा हो गया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 19.5 तथा न्यूनतम 12.5 डिग्री रिकार्ड किया जबकि बारिश 13.2 मिमी हुई। आर्दता 93 प्रतिशत होने के कारण अभी मौसम खराब रहने की आशंका है।
---------
फसलों में फफूंदीजनक रोगों की आशंका
मुजफ्फरनगर। मौसम में मिजाज को देखकर फसलों में फफूंदीजनक रोग लगने की आशंका बढ़ गई है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश के साथ ही मौसम नम बना रहने से फफूंदीजनक रोग लग सकते हैं। कुछ स्थानों पर गेहूं में पीला रतुवा रोग देखा गया है। यह भी फफूंदीजनक रोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें