फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहलना में युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 18 Aug 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के वहलना गांव में देर रात घर में घुसे दूसरे संप्रदाय के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। रात में ही भारी पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

वारदात मंगलवार देर रात की है। शहर कोतवाली के वहलना गांव में नाजिम (21) का कोल्ड ड्रिंक्स का काम है। रात करीब डेढ़ बजे ग्रामीणों को जल सिंह के मकान से गोली चलने की आवाज आई। ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा तो पता चला कि नाजिम लहूलुहान हालत में पड़ा है। उसके पेट में गोली लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मकान मालिक ने बताया कि घर में बदमाश घुस आए थे, उन्होंने गोली चलाई तो एक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसएसपी अन्य अधिकारियों और भारी फोर्स के साथ वहलना पहुंचे और पीड़ित पक्ष को समझाने में लग गए। युवक की हत्या से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपियों के घर से शव को उठाया और उसका पंचनामा भर दिया। मृतक के पिता नदीम की तहरीर पर पुलिस ने जलसिंह के चार पुत्रों प्रवीण, प्रदीप, दीपक और अरविंद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, उनसे अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। वारदात को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि युवक नाजिम रात में किसी समय जलसिंह के घर में घुसा, जिसकी भनक लगने पर परिवार के लोगों ने गोली चला दी। पुलिस ने मौके की नजाकत को भांपते हुए रातोंरात पोस्टमार्टम कराया और सुबह शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में ही शव को सुपुर्दे खाक कराया। वारदात को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। हर गतिविधि पर पुलिस अफसरों की नजर है। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें