फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से गला घोंटकर की थी हत्या 

Mon, 20 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बलात्कार - फोटो : photo
विज्ञापन
सिखेड़ा पुलिस ने विधायक के पेपर मिल में महिला श्रमिक की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से गला घोंटकर महिला की हत्या की गई थी। हत्याकांड में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नामजद आरोपी तुफैल अहमद उर्फ समीर पुत्र नन्हे मियां निवासी रामपुर को शनिवार रात उसके घर से पकड़ लिया गया था। पूछताछ में आरोपी समीर ने बताया कि वह फैक्ट्री के लेबर ठेकेदार खुर्शीद का छोटा भाई है।

शुक्रवार को उसने ही महिला की उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने बताया कि इससे पहले उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। भेद खुल जाने के डर से उसने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि महिला पूर्व सांसद कादिर राणा के भाई और बसपा विधायक नूर सलीम राना के पेपर मिल में नौकरी करती थी। शुक्रवार को मिल में ही उसकी गला घोट कर हत्या कर दी गई थी। मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई जा रही थी।

पुलिस ने विधायक के साले आरिफ, समीर और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या और गैंगरेप की आशंका का मुकदमा दर्ज कर दिया था। मामला दो संप्रदाय और विधायक से जुड़ा होने के चलते पुलिस काफी संभलकर चल रही थी। 

शनिवार शाम शव के पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने शव को जानसठ रोड पर रखकर जाम लगा दिया था। ग्रामीण पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को खोला गया था। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि दूसरे आरोपी को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विधायक के पेपर मिल में महिला श्रमिक की हत्या के विरोध में जाम लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार देर रात एसओ सिखेड़ा योगेश कुमार की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, अभिषेक चौधरी, मृतका के पति सतीश समेत 12 लोग नामजद और करीब 60-70 अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें