पुलिस चोरों पर काबू करने में नाकाम साबित हो रही है। चोर लगातार अपनी हरकतों को अंजाम दे रही हैं और पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज सिनेमा हाल के पास स्थित दूकान का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोर भीतर घुसे और 13 हजार रुपये नगद और दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
लालगंज बाजार निवासी श्याम कुमार जायसवाल का सिनेमा हाल तिराहे पर मशीनरी की दूकान खोली है। वह नित्य सुबह दूकान खोलता और रात को बंद कर घर चला जाता। शुक्रवार को श्याम अपनी दूकान बंद कर घर चला गया। शनिवार को बंदी होने की वजह से दूकान नहीं खोला। रविवार को दूकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था। भीतर देखने पर पता चला कि चोर 13 हजार रुपये नगद और दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।
जिसमें मोनोब्लाक, सेलवेल, टुल्लू मोटर, सबमर्सिबल आदि शामिल है। दूकानदार ने चोरी गए सामानों का मिलान करने के बाद सूची बनाई और थाने में तहरीर दी। हालांकि मामले की रिपोर्ट पुलिस ने देर शाम तक नहीं दर्ज की थी। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मामले की जांच की जा रही है।