फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की त्यागी हत्याकांड : सीओ सहित सात को क्लीन चिट, चार के खिलाफ चार्जशीट

Tue, 17 Jul 2018 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आरोपी को पेशी पर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीसीआईडी ने विक्की त्यागी हत्याकांड में मुख्य हत्यारोपी सागर मलिक के भाई सौरभ मलिक समेत चार और आरोपियों के खिलाफ सोमवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में नामजद सीओ अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर सचिन मलिक, सिपाही विकास सहित सात लोगों को जांच में क्लीन चिट दी गई है। सागर मलिक समेत चार आरोपियों के खिलाफ पहले ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।  सीबीसीआईडी ने इस हत्याकांड में कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया हैं, जिसमें से चार अभी फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन


 गैंगस्टर विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी की सवा तीन साल पहले 16 फरवरी 2015 को कोर्ट में ही पेशी के दौरान गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। मुख्य हत्यारोपी सागर मलिक ने वहीं पर आत्मसमर्पण कर दिया था। विक्की की मां सुप्रभा त्यागी ने सीओ अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर सचिन मलिक, सिपाही विकास समेत 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

बाद में हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई।  इस हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी के एसपी अरविंद सेन की निगरानी में की गई। हत्याकांड में नामजद सागर मलिक, ब्रजबीर सिंह और सईद मुल्ला जेल में बंद हैं, जिनके खिलाफ पहले से चार्जशीट दाखिल है और तीनों का मामला सेशन कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन


रंजनवीर की फरारी में ही चार्जशीट दी गई थी। सोमवार को सीबीसीआईडी ने सीजेएम कोर्ट में सौरभ मलिक के अलावा पिंटू, विकास और शाहनजर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।  पिंटू बालियान, विकास और शाहनजर अभी फरार हैं, इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी है।  

कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी पर आया सौरभ मलिक
मुजफ्फरनगर।  गाजियाबाद पुलिस सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सौरभ को डासना जेल से यहां लेकर आई और कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान उसे बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाई गई थी। सीजेएम कोर्ट ने सौरभ मलिक के केस को आज ही सेशन सुपुर्द कर दिया है।

उसका केस अब सागर मलिक के केस के साथ चलेगा, जबकि फरार चल रहे रंजनवीर, पिंटू, विकास और शाहनजर की फाइल को अलग किया गया है। बता दें कि सागर मलिक नैनी जेल में और ब्रजबीर व सईद मुल्ला यहां जिला कारागार में बंद है। उधर, सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सौरभ मलिक को गाजियाबाद की डासना जेल से यहां लाकर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें