फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली हत्याकांड: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पिता ने तीन बच्चों को लेकर किया बड़ा खुलासा, अफसर भी हैरान

Thu, 27 May 2021 04:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में युवक ने संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर अपने ही हाथों से हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह उजाड़ कर रख दिया। इतना ही नहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी पप्पू ने तीनों बच्चों को गंगनहर में फेंकना कबूल किया है। यह सुनकर पुलिस अधिकारी भी सन रह गए। गोताखोर गंगनहर में डूबे बच्चों की तलाश में जुटे हैं। 

पुरकाजी क्षेत्र के गांव बसेड़ी निवासी पप्पू की शादी करीब नौ साल पूर्व अपने बड़े भाई की पत्नी डोली के साथ सामाजिक मर्यादाओं के चलते की गई थी। दोनों के तीन बच्चे सानिया, वंश व हर्षिता हैं। पति-पत्नी दोनों के नाम पर 27-27 बीघा पैतृक कृषि भूमि दर्ज है, जिससे परिवार का खर्च बेहद अच्छे से चल रहा था। मंगलवार तड़के करीब पांच बजे पप्पू ने पत्नी डोली की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और तीनों बच्चों को लेकर फरार हो गया। बाद में तीनों बच्चे भी आरोपी ने गंगनहर में फेंक दिए, जिसका खुलासा आरोपी ने पुलिस गिरफ्त में किया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते घटना को अंजाम देने की बात कबूली।
विज्ञापन

2 of 5
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी पप्पू को अपनी पत्नी पर पड़ोसी युवक के साथ संबंधों का शक था। इसे लेकर काफी दिन से दोनों के बीच झगड़ा भी होता आ रहा था। सोमवार रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें पप्पू ने डोली को गोली मारने की धमकी दी थी, जिसे उसने मंगलवार तड़के पूरा भी कर दिखाया। 
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों की तलाश करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद उसे तीनों मासूम बच्चों की देखभाल को लेकर डर सता रहा था, कि जेल जाने के बाद उनकी परवरिश कौन करेगा। इसी के चलते वह तीनों बच्चों को लेकर सीधा कम्हेड़ा गंगनहर पर पहुंचा और उन्हें एक-एक कर अपने हाथों से उठाकर गंगनहर के गहरे पानी में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी उत्तराखंड के लक्सर में जाकर छिप गया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि गोताखोर तीनों बच्चों की तलाश में जुटे हैं। बच्चों के मिलने के बाद ही इस संबंध में आगे कुछ कहा जा सकेगा।

4 of 5
बच्चों की तलाश करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बच्चों की देखभाल कौन करता, इसलिए फेंक दिया नहर में
पत्नी की हत्या कर तीनों मासूम बच्चों को गंगनहर में फेंकने वाले पप्पू के चेहरे पर खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बावजूद किसी तरह की शिकन नहीं दिखाई दी। पूछताछ में उसका कहना था कि पत्नी की मौत व उसके जेल जाने के बाद बच्चों की देखभाल कौन करता, इसलिए अपने हाथों से उन्हें भी गंगनहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगनहर में बच्चों की तलाश करते लोग। - फोटो : amar ujala
काफी दिन से दंपती में चल रहा था विवाद
गांव बसेड़ी निवासी डोली व पप्पू के बीच काफी दिन से विवाद चल रहा था, लेकिन यह विवाद किस कारण से था, परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। वहीं डोली के पिता ओमबीर ने बताया कि कई बार पति से झगड़ा होने पर डोली मायके आती थी, जिसे वह कुछ दिन बाद घर पर आकर गलती मानते हुए मनाकर ले जाता था। लेकिन वह बेटी की हत्या कर तीनों बच्चों को भी मार डालेगा, इसकी जरा भी आशंका नहीं थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें