फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: युवक की हत्या से सनसनी, मकान में छत से लटका मिला शव, बंधे हुए थे हाथ-पैर

Fri, 10 Sep 2021 04:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के एक गांव में युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव उसी के मकान में छत से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही मौत का राज सामने आएगा।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में एक खौफनाक वारदात हो गई। यहां छपार क्षेत्र के गांव दतियाना में 32 वर्षीय युवक हिमांशु उर्फ विक्की पुत्र आजादवीर सिंह की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो शव उसी के मकान में छत से लटका मिला। उसके हाथ-पैर बंधे थे और गर्दन पर चोट निशान हैं। 

विज्ञापन


मृतक के भाई पीयूष उर्फ बबलू ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पुलिस गांव में डेरा डाले हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: बड़ी बहन का कत्ल: हाथ में तमंचा लेकर हंसता रहा भाई, बोला- बहुत समझाया पर नहीं मानी...तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि मृतक का परिवार शहर की बच्चन सिंह कॉलोनी में रहता है। परिवार के लोग गांव में कभी-कभी आते हैं। हिमांशु भी कल गांव आया था। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ी वारदात: बेड पर पड़ी मिली भाजपा नेता की लाश, घर से स्कॉर्पियो कार भी गायब, सबूत हैं ये खौफनाक तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें