फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Time Bomb Case: रिमांड पर जावेद-इमराना ने खोले राज, निशानदेही पर मिला मोबाइल और ये सामान

Thu, 22 Feb 2024 10:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Time Bomb Case : टाइम बोतल बम बरामदगी प्रकरण में रिमांड के दौरान जावेद और इमराना ने कई राज खोले हैं। टीम ने दोनों की निशानदेही पर मोबाइल और बम बनाने में काम आने वाला सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
Time Bomb, आरोपी जावेद व इमराना दाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइम बोतल बम बरामदगी प्रकरण में पुलिस ने इमराना व जावेद को रिमांड अवधि के दौरान आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। पुलिस ने इमराना की निशानदेही पर उसका मोबाइल और जावेद के घर से तराजू व बम बनाने में काम आने वाला सामान बरामद किया है। फिलहाल रिमांड अवधि में दोनों से आईबी व एसटीएफ की टीम पूछताछ कर रही है। शुक्रवार दोपहर में रिमांड अवधि पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन


मेरठ की एसटीएफ व शहर कोतवाली पुलिस ने 16 फरवरी को मिमलाना रोड निवासी जावेद को चार टाइम बमों के साथ पकड़ा था। जावेद ने यह टाइम बम प्रेमपुरी निवासी इमराना पत्नी आजाद, जो शामली के गांव बंतीखेड़ा की मूल निवासी है, उसके कहने पर बम बनाने की जानकारी दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया था।

वहीं, पूछताछ में कुछ सवालों के जवाब अधूरे रहने पर पुलिस ने दोनों को दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है। दोनों का आमना-सामना कराकर पूछताछ शुरू की है।

बृहस्पतिवार को एसटीएफ व आईबी ने आकर पूछताछ की और इमराना की निशानदेही पर पुलिस ने उसका मोबाइल बरामद कर लिया। उसके मोबाइल की पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की है। जावेद के घर से खाली ग्लूकोज की कई बोतल व तराजू आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने इमराना के मोबाइल से कई अधूरे सवालों का जवाब खोजना शुरू किया है।

यह भी पढ़ें: CBI Raid: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुस्तैनी हवेली पर तीन घंटे चली कार्रवाई, देखिए अंदर की तस्वीरें
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि जावेद के घर से कुछ सामान मिला है। इमराना का भी मोबाइल बरामद कर उसकी जांच पड़ताल व नेटवर्क की खोज की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश यादव बोले- अग्निवीर भर्ती लाने वाले राष्ट्रवादी नहीं हो सकते, बसपा को लेकर कही ये बड़ी बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें