फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli : 10 किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई करने जा रहे थे पानीपत

Thu, 22 Feb 2024 04:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली पुलिस ने 10 किलो चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी चरस को पानीपत सप्लाई करने जा रहे थे।
विज्ञापन
शामली पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में कैराना पुलिस ने एक कार से 10 किलो चरस बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो ड्रग्स तस्करों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि बुधवार की देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शामली रोड पर बाईपास फ्लाईओवर के पास एक कार के अंदर से 10 किलो चरस बरामद की। दोनों आरोपी यह चरस पानीपत देने जा रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शामली रोड पर बाइपास फ्लाईओवर के पास से मायापुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान शामली की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ा ली। पुलिस ने पीछा करते हुए कार को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान कार के अंदर से 10 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोपी गुफरान निवासी मोहल्ला आलकला कैराना व वाहिद निवासी करमूखेडी कोतवाली शामली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि चरस तस्करी के आरोप में गुफरान व वाहिद को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी रात में हरियाणा में चरस सप्लाई करने जा रहे थे। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें