फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए बंटी और बबली, चोरी के माल से कर रहे थे शादी की तैयारी

Wed, 01 Jun 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चोरी के मामले में पकड़ा गया प्रेमी युगल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नईमंडी कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पूर्व डेयरी संचालक के घर हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पीड़ित के मकान में किराएदार और घर में नौकरानी का काम करने वाली छात्रा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी गए जेवरात और नगदी बरामद कर ली है। 
विज्ञापन


पटेलनगर निवासी रामबीर बालियान का दूध की डेयरी का व्यवसाय है। शनिवार दोपहर वह मकान से डेयरी पर चले गए। घर पर मौजूद छोटेे बेटे की पत्नी भी शहर में अपने मायके चली गई।  इसी बीच मकान में रखी एक लाख 40 हजार की नगदी और 40 तोले सोने के जेवरात किसी ने कमरों से  गायब कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना कर दी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। वारदात में सभी का शक घर में काम करने वाली नौकरानी की ओर घूम रहा था। मंगलवार को पुलिस ने पूजा और उसके प्रेमी पटेलनगर निवासी वैभव को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उनके पास से 40 तोले सोने के सभी जेवर और चोरी की गई रकम में से 52 हजार की नगदी भी बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी पूजा और वैभव प्रेमी युगल हैं। पूजा शहर के एक कॉलेज में बीए की छात्रा है। शनिवार को जैसे ही मकान से सब बाहर गए तभी पूजा ने वैभव को बुला लिया। नौकरानी होने के चलते पूजा को घर में जेवर और नगदी रखे जाने की सभी जगहों  के बारे में पता था। दोनों ने मिलकर चोरी की और वैभव एक बैग में चोरी का सामान रखकर वहां से निकल गया,

जबकि पूजा कुछ समय तक वहीं रुकी रही। उसने परिवार की एक महिला पर चोरी करने का आरोप लगाकर सभी का ध्यान भटकाने की कोशिश की थी। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसओ रोजंत त्यागी, दरोगा ऋषिपाल सिंह, सिंधुल चौधरी, नितिन कुमार, लालसिंह और प्रीति उपाध्याय रहे।

चोरी के माल से करते धूमधाम से शादी
प्रेमी युगल ने शादी कर अपने प्यार को मंजिल देने के लिए अपराध की राह चुनी और लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक के घर में ही जेवरात और नगदी चोरी कर अपनी शादी की तैयारियों में जुट गए। प्रेमिका ने पीड़ित परिवार की बहू पर ही चोरी करने का आरोप लगाकर मामले को दूसरी और मोडने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पूरी कहानी सामने ला दी।

दूध करोबारी रामबीर बालियान के यहां बीए की छात्रा पूजा अपनी मां के साथ किराए पर रहती है। घर का खर्च चलाने के लिए वह कारोबारी के यहां नौकरानी का काम करती थी। पटेलनगर के ही रहने वाले वैभव के साथ इसका कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की माली हालत ज्यादा अच्छी नहीं है। पूजा के पिता चंडीगढ़ में काम करते हैं और वैभव के पिता बीमार रहते हैं।

दोनों ने अपने प्यार को मंजिल देने के लिए शादी करने का निर्णय लिया और दिसंबर में शादी करना तय कर लिया। प्रेमिका बीए की छात्रा है तो प्रेमी मात्र आठवीं पास है। अब शादी के लिए जरूरत पैसों की थी, तो दोनों ने अपराध की ओर रुख किया। कहीं कोई बात न बनती देख पूजा ने अपने मालिक के मकान को ही खंगालने प्लान बनाया।

मौका मिलते ही घर में रखी नगदी और लाखों के जेवर साफ कर दिए। पूजा ने एक बार परिवार की छोटी बहू पर चोरी का इल्जाम लगाकर वारदात को दूसरा रुख देने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन पाई। प्रेमी युगल ने शादी के लिए खर्चा करना शुरू किया तो पुलिस की निगाह में आ गए।

खरीददारी के चलते चढ़े पुलिस के हत्थे
पटेलनगर में दूध डेयरी संचालक के यहां हुई चोरी के मामले में प्रेमी युगल रोजाना खरीददारी करने के चलते पुलिस की निगाह में आया और पकड़ा गया। पूजा और वैभव प्रेम-प्रसंग के चलते अपनी शादी करने की तैयारी में लगे हुए थे।

चोरी करने के बाद दोनों ने बैंडबाजा, धर्मशाला, हलवाई आदि की शादी के काम के लिए एडंवास देना शुरू कर दिया था। वैभव लोगों से मकान और बाइक खरीदने की बात करने लगा था, इस बात का पता चलने पर पुलिस ने अपने रडार पर लिया और दोनों को पकड़कर पूछताछ की तो चोरी का सच सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें