घटना के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव नंगला में टंकी का पाइप लगाते समय हाईटेंशन लाइन छूने से एक युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। तहसीलदार बुढ़ाना द्वारा मुआवजा दिलाए जाने पर ग्रामीण शांत हुए। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव नंगला निवासी जफरू के मकान के सामने से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। रविवार की सुबह जफरू का 26 वर्षीय बेटा नौशाद मकान के बाहर टंकी का पाइप लगा रहा था। पाइप हाईटेंशन लाइन के तारों से टच हो गया।
करंट लगने से नौशाद की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को उठाने नहीं दिया। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की। तहसीलदार ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुुपुर्द कर दिया।