खतौली। मेला छड़ियान में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से उसे पथराव में महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए।
गांव ताजपुर बिट्टू पुत्र विक्रम और कुलदीप पुत्र कंवरपाल पक्षों के लोगों शुक्रवार रात को जीटी पर लगा मेला छड़ियान देखने के लिए आए थे। मेले में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई।
उस वक्त तो मेले में मौजूद दुकानदारों ने किसी तरह से दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वापस घर भेज दिया। रात के करीब आठ बजे घर पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी व डंडे चल गए। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में दोनों पक्षों से राहुल, अर्जुन, सुनीता, सोमपाल, मुकेश व तेजपाल घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर रात में ही कोतवाली में पहुंचे।
ग्रामीण से हजारों की नगदी लूटी ः जानसठ। गांव राजपुर निवासी शरद पुत्र सुशील बाइक द्वारा जानसठ से सामान खरीद कर शनिवार की शाम करीब सात बजे वापस गांव जा रहा था। रास्ते मेें सालारपुर बाग के पास पहले से खड़े दो युवकों ने बाइक रोकते ही शरद को थप्पड़ मारकर 1750 रुपये की नगदी छीनी आैर फरार हो गए।