फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी सरेंडर करें वरना होगी कुर्की

Sun, 18 Sep 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस ने शनिवार को गांव पेद्दा, कछपुरा व नया गांव में मुनादी व लाउड स्पीकर के जरिये पेद्दा गांव के आरोपियों को सरेंडर करने को कहा। ऐसा न करने पर उनके घरों की कुर्की कराने का ऐलान किया गया। मुनादी व लाउड स्पीकर से साफ कहा गया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी या तो खुद सरेंडर कर दें वरना पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए अपना काम करेगी। जल्द अगर ये आरोपी सरेंडर नहीं हुए तो उनके घरों की कुर्की कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बिजनौर में धामपुर के गांव मडौरा का रिजवान एक दिन पहले ही अपनी पत्नी को लेने गांव पेद्दा अपनी ससुराल आया था। रिजवान को क्या मालूम था कि उसके सिर पर एक बड़ी आफत आने वाली है। रिजवान को गंभीर हालत में मेरठ से दिल्ली एम्स भेजा गया है। रिजवान की छह माह पहले ही तबस्सुम से शादी हुई थी। तबस्सुम गोलीबारी में मारे गए अहसान और अनीसुद्दीन की भतीजी है। बृहस्पतिवार को रिजवान तबस्सुम को लेने आया था। इसके बाद ससुराल में गोलाबारी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें