मंसूरपुर। सर्राफ दिनेश राणा के बेटे चितरंजन को रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भाकियू तथा व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को तीन दिन का समय दिया है।
व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बदमाश नहीं पकड़े गए तो, वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। धरने पर सीओ जोगेंद्र लाल व इंस्पेक्टर अमरेश सिंह बघेल द्वारा बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन देने पर व्यापारियों ने बाजार खोलने की घोषणा कर दी।
मंसूरपुर मिल रोड पर शुक्रवार की सुबह व्यापारियों तथा भाकियू कार्यकर्ताओं ने सर्राफ के बेटे दिनेश राणा के बेटे चितरंजन को गोली मारने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग को लेकर धरना देना शुरू कर दिया था। देखते ही देखते भारी तादाद में व्यापारी व भाकियू कार्यकर्ता एकत्र होने शुरू हो गए थे।
धरने पर व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कि उनको तीन दिन का और समय दिया जाता है। अगर तीन बाद भी बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा नहीं किया गया, तो इसके बाद व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू करेंगे। धरने की सूचना मिलने पर सीओ जोगेंद्र लाल व इंस्पेक्टर अमरेश सिंह बघेल पहुंचे।
सीओ और इंस्पेक्टर ने व्यापारियों और भाकियू कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि 90 प्रतिशत घटना का खुलासा हो चुका है। सिर्फ बदमाशों की गिरफ्तारी बाकी रह गई है। इस घटना में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
उनसे भी पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ही व्यापारियों ने बाजार खोलने की घोषणा की। धरने पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में व्यापारी नेता एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी, भाजपा नेता यशपाल पंवार, सुनील तायल, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवेश गर्ग, ओमसिंह, अंगद, घनश्याम प्रधान, भूपेंद्र राठी, इंद्र भगत जी, रालोद के प्रदेश सचिव संजय राठी, भाकियू नेता संजीव राठी आदि उपस्थित रहे।