फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में की जा रही थी गोकशी

Wed, 26 Oct 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बुढ़ाना पुलिस ने नई बस्ती में एक मकान पर छापा मारकर गोकशी पकड़ी। मौके से सात कुंतल गोमांस, गाय की खाल, गोकशी करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने मंगलवार सुबह सात बजे कस्बे के मोहल्ला कस्सावान निवासी अतीक के मकान को घेर लिया और एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर दो युवक फरार हो गए। इंसपेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पुलिस ने मौके से सात कुंतल गाय का मांस, गाय की खाल और अवशेष बरामद किए। मौके से गोकशी करने के उपकरण भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मकान के अंदर से एक बुलेट बाइक भी कब्जे में ली। बताया कि पकड़ा गया युवक अतीक पुत्र वसीक है। मौके से भागने वाले उसके साथी हसीन व इरशाद भी इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं। अतीक से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि गोकशी करने के बाद बुलेट बाइक पर गाय के मांस को सप्लाई करते थे। दोनों फरार आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें