फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर चुनावी रंजिश में पथराव और फायरिंग

Fri, 22 Mar 2019 11:56 PM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव अमीनगर में होली के हुड़दंग के बीच चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान व चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी पक्ष के बीच जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। इसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने लाठियां भांजकर स्थिति पर काबू पाया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीनगर के ग्राम प्रधान अरुण उर्फ मुन्ना के सामने विगत चुनाव में सतबीर प्रत्याशी था, जिसमें वह हार गया था।
विज्ञापन


तभी से दोनों पक्षों के बीच चुनावी रंजिश चली आ रही थी। बृहस्पतिवार शाम होली के हुड़दंग के बीच सतबीर अपने साथी धर्मेंद्र के साथ गांव से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी सामने से आते प्रधान अरुण उर्फ मुन्ना से टीका-टिप्पणी को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए, जिसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट और पथराव हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग भी कर दी, जिसमें सतबीर का भतीजा रिशुकांत कंधे में गोली लगने से घायल हो गया। एसओ क्षितिज कुमार टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे और लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाया। मामले में सतबीर के भाई सतपाल ने प्रधान व उसके पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने 24 घंटे बाद तक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इसे लेकर सतबीर पक्ष में आक्रोश व्याप्त है। उधर, एसओ ने फायरिंग की घटना को नकारते हुए केवल मारपीट व पथराव होना स्वीकार करते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।


मिर्जा टिल्ला में दो पक्ष भिड़े, दरोगा से बदसलूकी
सिखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव मिर्जा टिल्ला में बृहस्पतिवार दोपहर होली के हुड़दंग के बीच बज रहे डीजे पर शराब के नशे में डांस कर रहे दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर थाने से एक दरोगा टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो नशे में युवकों ने उनके साथ बदसलूकी कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारते हुए हुड़दंगियों को दौड़ाते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। युवक को हिरासत में लिए जाने पर ग्रामीण भड़क उठे और थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने गांव के मौअज्जिज लोगों को बुलाकर आरोपी युवक को कड़ी चेतावनी देकर उनके हवाले कर स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन


सुजड़ू में डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, पांच दबोचे
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू में शुक्रवार सुबह कुछ युवक डीजे बजाते हुए डांस कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दो युवतियों समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को दौड़ाते हुए स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने एक पक्ष से महिपाल व नीटू और दूसरे पक्ष से विकास, सचिन व सतबीर को हिरासत में ले लिया, जिनका बाद में शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें