कन्नौज। होली पर कई स्थानों पर मारपीट हुई। इसमें 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
गुरुवार को जहां लोग होली खेल कर एक-दूसरे के गले मिल रहे थे। वहीं कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। सदर कोतवाली के गांव बौद्धापुरवा में हुई मारपीट में जानकी पत्नी राम चरण और बबलू निवासी बौद्धापुरवा, कटरा निवासी माखन लाल कटरा और पिंटू घायल हो गए। जबकि विकास उदईपुरवा ठठिया और बौद्धप्रिय गौतम निवासी सठियापुर घायल हो गए। जबकि धीरेंद्र सिंह बरौली, नन्हें जहानुपर, उमाकांती जहानपुर, विश्राम पुत्र सियाराम निवासी चौधरी सराय घायल हो गए।
पुलिस ने सभी घायलों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं तिर्वा कोतवाली के रजईमऊ में पड़ोसियों ने सुरेंद्र, नन्हें व पप्पू को पीटकर घायल कर दिया। उसने तिर्वा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
वहीं, ग्राम रसूलपुर निवासी श्याम मोहन त्रिपाठी ने गांव के ही वीरभान, करन कश्मीर, गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उक्त लोगों ने होली खेलने के दौरान गाली गलौज की और जब विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिया। ग्राम नितानंदपुर निवासी सत्यभान ने नागेंद्र जसवंत अतुल और मदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने घर के दरवाजे बैठा था ,तभी लोगों ने आकर गाली-गलौज की जब मना किया तो मारपीट की। वहीं, ग्राम गोरियापुर निवासी राजेंद्र ने गांव के लाला राम और कल्लू के खिलाफ मारपीट कर घायल कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।