फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों ने चचेरी बहन को 50 हजार में बेचा

Sat, 30 Jul 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
चचेरे भाइयों ने एक किशोरी को 50 हजार रुपये में बेच दिया। अब दोनों में इस रुपये बंटवारे को लेकर झगड़ चल रहा है। दोनों में मारपीट तक की नौबत आ गई। उधर, पुलिस का कहना है कि उसे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के माता-पिता की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। किशोरी माता-पिता की इकलौती संतान थी। वह फिलहाल अपने चचेरे भाइयों के पास रह रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक  चचेरे भाई उसका उत्पीड़न करते थे और खाना तक नहीं देते थे। वह मजदूरी करके अपना गुजारा कर रही थी। मुताबिक कुछ दिन पहले दोनों भाइयों ने 50 हजार रुपये में उसे दूसरी जाति के लोगों को बेच दिया।

अब दोनों में पैसों के बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा है। कई बार मोहल्ले के लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन दोनों शराब पीकर एक-दूसरे को मारने पर आमादा रहते हैं। दो दिन पूर्व झगडे़ की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी। ग्रामीणों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, लेेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसओ का कहना है यदि इस संबंध में कोई तहरीर आती है तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें