फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम छात्रा को कार में डालकर ले जाने की कोशिश

Fri, 26 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शहर कोतवाली दक्षिणी खालापार में छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर हंगामा हो गया। भीड़ ने आरोपियों को घेरा तो वह फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिणी खालापार निवासी  पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी के स्कूल आने-जाने के दौरान मोहल्ले का ही आरोपी दिलशाद छेड़छाड़  करता है। बुधवार दोपहर छात्रा स्कूल से वापस घर आ रही थी। आरोपी अपने तीन साथियों के साथ आया और छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा। जबरदस्ती छात्रा का हाथ पकड़ लिया और जबरन उसे खींच कर कार मे बैठाकर ले जाने का प्रयास करने लगा।   छात्रा द्वारा शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ बढ़ती देख आरोपी ने तमंचे से फायर कर देख लेने की धमकी देता हुआ साथियों सहित मौके से फरार हो गया। छात्रा ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। 
विज्ञापन

  घर में घुसकर विवाहिता से मारपीट
शहर कोतवाली के कृष्णापुरी निवासी पूनम का पति से विवाद चल रहा है। पीड़िता ने तीन दिन पूर्व पति और देवर के खिलाफ कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि बृहस्पतिवार को नामजद आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर में घुसकर युवती से दुराचार 
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात पड़ोस का ही रहने वाला आरोपी तब्बू अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस गया। आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसी बीच पीड़िता की मां की आंख खुल गई। उसने विरोध प्रकट कर शोर मचा दिया। इसी बीच आरोपी मौका पाकर जान से मारने की धमकी देता हुआ साथियों के साथ फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तब्बू और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

अश्लील कमेंट करने पर धरा
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित ने बताया कि मोहल्ले का ही आरोपी शाहरुख रोजाना आते-जाते समय उसकी बेटी से छेड़छाड़ करता था। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के पिता से शिकायत की तो मामला शांत हो गया। आरोप है कि 18 अगस्त को आरोपी शाहरुख ने पीड़ित के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी की। 21 अगस्त को पीड़ित के भतीजे ने फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी को पढ़कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार टिप्पणी को पढ़कर पूरे परिवार को गहरा आघात लगा और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें