मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसएसपी के यहां शिकायत दर्ज कर बताया कि तीन आरोपियों ने पीड़िता का कार में अपहरण कर गैंगरेप किया। एसपी सिटी ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मंसूरपुर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार को वह शहर में महावीर चौक पर घर आने के लिए खड़ी थी। तभी कार सवार तीन युवकों ने उसे मंसूरपुर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। रास्ते में जंगल में सुनसान जगह पर ले जाकर पीड़िता से तीनों कार सवार आरोपियों ने दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि घटनास्थल से मिली एक आईडी से एक आरोपी की पहचान हो गई है, बाकी के दोनों आरोपियों की पहचान वह नहीं कर पाई। एसपी सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।