फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा वाल्मीकि हत्या कांड ः  क्लू मिला, सबूत की दरकार       

Tue, 18 Apr 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस से वार्ता करते राजा वाल्मीक‌ि के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली के भाजपा नेता राजा वाल्मीकि की हत्या में पुलिस को अहम क्लू हाथ लगा है। मामले के खुलासे में जुटी टीम को सिर्फ एक सबूत की दरकार है, जिसके मिलते ही पुलिस के हाथ हत्यारे के गिरेबान पर होंगे। पुलिस ने कसबे के ही दो लोगों से मामले में लंबी पूछताछ की है। पुलिस को उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में हत्या से पर्दा उठ सकता है। पिछले दो दिनों से जेल में बंद गौरा वाल्मीकि और आरोपी पक्ष के एक युवक से नईमंडी कोतवाली में घंटों पूछताछ हुई।        
विज्ञापन

           
खतौली के भाजपा नेता राजा वाल्मीकि की मर्डर मिस्ट्री को लेकर पुलिस पिछले 12 दिनों से दिन-रात एक किए हुए है। कई बिंदुओं पर जांच के बाद और नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस बैकफुट पर आ गई। एसएसपी ने हत्या के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई हैं। प्रॉपर्टी, रंजिश और लेनदेन का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है। राजनीतिक फायदे के एंगिल पर पुलिस फिलहाल जांच-पड़ताल आगे बढ़ा रही है।

जेल में बंद कई अपराधियों से भी अलग-अलग पूछताछ की गई है। जेल की चारदीवारी से मिले क्लू के बाद पुलिस ने लंबा होमवर्क किया। सूत्रों पर भरोसा करें तो पुलिस को अहम जानकारी मिल गई है। सर्विलांस के जरिए हजारों कॉल्स खंगालने के बाद लोकेशन भी ट्रेस हो गई है। बस एक युवक के हाथ आने की देर है। उसके पकड़े जाते ही सारी कहानी खुलकर सामने आ जाएगी। पुलिस को अभी तक जो क्लू मिला है, उसमें पूरा मामला खतौली से ही जुड़ा है। बस वारदात के लिए शूटरों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


उधर, हत्या के बाद से ही पुलिस हिरासत में लिए गए चेयरमैन पारस जैन के बारे में पुलिस मुंह खोलने को तैयार नहीं है। उन्हें कहां और किस थाने में रखा गया है। पकड़ में हैं या छोड़ दिया गया है, इस बारे में अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। उधर, राजा वाल्मीकि के परिजनों ने समाज के दर्जनों लोगों के साथ सोमवार सुबह एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। एसपी ने पीड़ित परिवार को जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।             
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें