फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के तीन पेट्रोल पंपों पर छापे  

Sat, 06 May 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भोपा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर मशीन की जांच करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर से घटतौली के मास्टरमाइंड के पकड़े जाने के बाद जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को शहर के तीन पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। भोपा रोड के आधुनिक सेवा केंद्र पर टेंपरिंग पकड़ी गई। पल्सर कार्ड के साथ छेड़छाड़ सामने आई है। यूनिट को सील करते हुए जांच के लिए भेजा जा रहा है।       
विज्ञापन

डीएसओ मदन यादव ने बताया कि शहर के सिविल लाइन थाने के निकट स्थित नवीन फिलिंग स्टेशन पर सबसे पहले चेकिंग हुई। यहां जांच के बाद पेट्रोल और डीजल के नमूने भी लिए गए। रुड़की रोड पर अस्पताल के निकट स्थित मॉर्डन फिलिंग स्टेशन की चेकिंग हुई, यहां भी नमूने लिए गए। इनमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली और नमूने भी जांच में सही पाए गए। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ नईमंडी के नेतृत्व में भोपा बस अड्डे के निकट स्थित आधुनिक सेवा केंद्र की जांच हुई। जांच में प्रथमदृष्टया पल्सर कार्ड से छेड़छाड़ पाई गई। टेंपरिंग को देखते हुए यूनिट को सील कर दिया गया। डीएसओ ने बताया कि डिटेल निकाली जा रही है, इससे गड़बड़ी की जा सकती है। पल्सर कार्ड को जांच के लिए भेजा जा रहा है। देर रात तक इस पंप पर जांच की कार्रवाई चलती रही।       

हमारा पंप सही है: इंदू 
मुजफ्फरनगर। गुरुवार को रोहाना रोड स्थित राज
 फिलिंग स्टेशन पर हुई छापे की कार्रवाई के बाद पंप के मालिक इंदू त्यागी ने कहा कि आपूर्ति विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने उनके पंप की जांच की थी, जिसमें सबकुछ सही पाया गया है। कुछ अधिकारियों ने भ्रामक जानकारी फैलाई है। उनका पंप सही है और कोई यूनिट सीज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें