फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में पिता-भाई ने की चाकू से गोदकर हत्या

Sat, 06 May 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के डूंगरा जाट गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की उसके पिता और भाई ने साथियों की मदद से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने नामजद पिता को गिरफ्तार कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

डूंगरा जाट निवासी हरवीर के दो पुत्र अमित और ललित है। अमित शादीशुदा है, जबकि ललित अविवाहित है। ग्रामीणों के मुताबिक अमित का पिता हरवीर से अपने हिस्से की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


इसके चलते हरवीर ने अपनी सारी जमीन छोटे बेटे ललित  के नाम कर दी। इसको लेकर बीती रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर पिता हरवीर व भाई ललित ने अपने एक साथी रोबिन निवासी गंगवास पहाड़ा के साथ अमित को चाकुओं से गोद डाला।

चीख पुकार सुनकर अमित का चाचा अनिल और पत्नि उसे सरकारी एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले गए।  वहां अमित ने उपचार शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता हरवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



मृतक के चाचा अनिल की तहरीर पर पिता, भाई व रोबिन के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

- संजय पांचाल, कोतवाली प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें